Breaking News

भजनलाल सरकार पेश करेगी एक साल का लेखा-जोखा, नई भर्तियों की सौगात

जयपुर। राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार का एक साल का कार्यकाल 15 दिसंबर को पूरा होगा। इस अवसर पर सरकार अपने एक साल के कार्यकाल का लेखा-जोखा जनता के सामने रखेगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को अधिकारियों के साथ इन कार्यक्रमों और प्रस्तावित नई योजनाओं पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने बताया कि रोजगार उत्सव में सरकार युवाओं को नियुक्ति पत्र देने के साथ-साथ नई भर्तियों की घोषणा भी करेगी। इससे लगभग 1 लाख 5 हजार युवाओं को लाभ मिलेगा।

कई नई योजनाओं की शुरुआत
सरकार अपनी पहली वर्षगांठ पर एक लाख लखपति दीदी का सम्मान करेगी। इसके अलावा 10 हजार स्वयं सहायता समूहों को 15 हजार रुपये प्रति समूह रिवोल्विंग फंड का हस्तांतरण, बालिकाओं को स्कूटी वितरण, महिला हेल्पलाइन ऐप का शुभारंभ, नमो ड्रोन दीदी का सम्मान, राजसखी पोर्टल की शुरुआत जैसे कई अन्य कार्यक्रम भी होंगे।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?