Breaking News

भीलवाड़ा में एएसआई महावीर सिंह की गोली लगने से मौत, पूरे इलाके में शोक

भीलवाड़ा शहर के कमला विहार इलाके में शुक्रवार को एक दुखद घटना सामने आई। यहां सहायक उपनिरीक्षक (ASI) महावीर सिंह राठौड़ (42) की सर्विस रिवॉल्वर से गोली लगने से मौत हो गई। इस घटना से उनके परिवार और पुलिस विभाग में शोक का माहौल है।

बताया जा रहा है कि घटना के समय महावीर सिंह अपने कमरे में थे और उनकी पत्नी रसोई में चाय बना रही थीं। तभी अचानक गोली चलने की आवाज आई। आवाज सुनकर जब उनकी पत्नी कमरे में पहुंचीं तो महावीर सिंह लहूलुहान हालत में पड़े थे। यह दृश्य देखकर वह घबरा गईं और घर में चीख-पुकार मच गई। कुछ ही देर में आसपास के लोग भी वहां पहुंच गए।

महावीर सिंह राठौड़ का स्वभाव मिलनसार बताया जाता है। उनके पिता अर्जुन सिंह भी पुलिस विभाग में उपनिरीक्षक के पद पर कार्य कर चुके थे। महावीर सिंह को हाल ही में हेड कांस्टेबल से प्रमोशन देकर एएसआई बनाया गया था और उनकी नई पोस्टिंग कोतवाली थाने में हुई थी।

इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव और एएसपी पारस जैन मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद उसे उनके पैतृक गांव बरडोद भेज दिया गया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार घटना की जांच के लिए विभागीय कमेटी बनाई गई है। जांच के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि गोली किन परिस्थितियों में चली। फिलहाल इस घटना से परिवार और पुलिस विभाग में गहरा दुख और शोक का माहौल है।

About admin

Check Also

महिला रेलकर्मियों के लिए नई सुविधा, अब ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगी शिकायत

भारतीय रेलवे ने महिला कर्मचारियों की सुरक्षा और सम्मान को ध्यान में रखते हुए एक …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?