Breaking News

मैत्रीबाग की झील में नई नौकाएं, पर्यटकों के लिए बढ़ा आकर्षण

भिलाई: मैत्रीबाग की झील में 10 नई नौकाएं उतारी गई हैं, जिससे नौका विहार और भी खूबसूरत हो गया है। अब झील में कुल 18 नौकाएं चल रही हैं। पिछले साल नौका विहार दोबारा शुरू होने के बाद झील की सफाई भी नियमित रूप से होने लगी है। पहले यहां प्लास्टिक की बोतलें और गंदगी फैली रहती थी

हर साल आते हैं 12 लाख पर्यटक

मैत्रीबाग 1972 में बना था और अब यह भिलाई का प्रमुख मनोरंजन स्थल बन चुका है। हर महीने करीब 1 लाख लोग यहां घूमने आते हैं। भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारी और उनके रिश्तेदार भी घूमने के लिए यहां आते हैं। इसे पहले सिर्फ कर्मचारियों और उनके परिवार के मनोरंजन के लिए बनाया गया था, लेकिन बाद में इसे सभी पर्यटकों के लिए खोल दिया गया

पुराने किराए पर ही नौका विहार

पर्यटकों को राहत देते हुए नौका विहार के किराए में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। प्रति व्यक्ति 50 रुपए किराया रखा गया है। सुरक्षा के लिए लाइफ जैकेट अनिवार्य किया गया है। छोटे बच्चों के लिए अलग जैकेट दिए जा रहे हैं।

हर साल 4.8 लाख की कमाई

नौका विहार से प्रबंधन को हर साल करीब 4.8 लाख रुपए की आय हो रही है। नौका संचालन करने वाली एजेंसी हर महीने 40 हजार रुपए प्रबंधन को दे रही है। इस एजेंसी को 2 साल के लिए ठेका दिया गया है। इससे पहले जो एजेंसी थी, उसने बीच में काम छोड़ दिया था, जिससे तीन साल तक नौका विहार बंद रहा। अब नए ठेके के बाद पर्यटकों के लिए यह सेवा फिर से शुरू कर दी गई है

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?