Breaking News
Defence Minister Israel Katz

“मौका मिलता तो आयतुल्ला खामेनेई को मार देते”: इजराइली रक्षा मंत्री

तेल अवीव:
इज़राइल के रक्षा मंत्री इज़राइल काट्ज ने गुरुवार को एक सार्वजनिक रेडियो इंटरव्यू में कहा कि यदि मौका मिलता, तो इज़राइल ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की हत्या कर देता।

“अगर वह हमारे निशाने में होते, तो हम उन्हें खत्म कर देते,” काट्ज ने इज़राइली रेडियो स्टेशन ‘कान’ से कहा। उन्होंने बताया कि सेना ने “बहुत खोजबीन की” लेकिन वह हाथ नहीं आए।

उन्होंने कहा, “खामेनेई ने इसे समझ लिया था, वो बहुत गहराई में बंकर में चले गए, कमांडरों से संपर्क तोड़ लिया, इसलिए आख़िरकार ऐसा करना व्यावहारिक नहीं रहा।”


संघर्षविराम के बाद रणनीति में बदलाव

काट्ज ने गुरुवार को चैनल 13 से कहा कि संघर्षविराम के बाद इज़राइल खामेनेई की हत्या की योजना से पीछे हट गया है।

“संघर्ष से पहले और बाद की स्थिति में फर्क होता है,” उन्होंने कहा।

ज्ञात हो कि युद्ध के दौरान काट्ज ने सार्वजनिक रूप से कहा था कि “खामेनेई को अब जीवित रहने की अनुमति नहीं दी जा सकती।” कुछ रिपोर्ट्स में यह भी सामने आया था कि वॉशिंगटन ने खामेनेई की हत्या की इज़राइली योजना को वीटो कर दिया था।

काट्ज ने व्यंग्य करते हुए कहा, “उन्हें अब बंकर में ही रहना चाहिए। उन्हें पूर्व हिज़बुल्लाह प्रमुख नसरल्लाह से सीखना चाहिए, जो वर्षों तक बंकर में रहे।”

उल्लेखनीय है कि हसन नसरल्लाह, जिन्हें इज़राइल ने सितंबर 2024 में बेरूत में हवाई हमले में मार गिराया था, लंबे समय तक भूमिगत रहकर संगठन का संचालन करते थे।


ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर इज़राइल की नजर

इंटरव्यू में काट्ज ने यह भी कहा कि इज़राइल ने ईरान के परमाणु संवर्धन क्षमताओं को नष्ट कर दिया है, हालांकि उसने यह भी स्वीकार किया कि

“हम ईरान के सभी संवर्धित यूरेनियम भंडार की स्थिति नहीं जानते।”

उनके अनुसार, “वास्तविक लक्ष्य यूरेनियम को नष्ट करना नहीं था, बल्कि उसकी संवर्धन प्रक्रिया को ठप करना था।”

अमेरिकी खुफिया रिपोर्टों के अनुसार, इज़राइल और अमेरिका के हमलों ने ईरान के कार्यक्रम को कुछ महीनों के लिए पीछे धकेल दिया है, लेकिन काट्ज जैसे इज़राइली अधिकारी कहते हैं कि इस नुकसान की भरपाई में वर्षों लगेंगे।


12 दिन चला था युद्ध, दोनों पक्षों ने किया ‘विजय’ का दावा

13 जून को शुरू हुए युद्ध में इज़राइल ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को रोकने के उद्देश्य से व्यापक हवाई हमले किए।
24 जून को हुए संघर्षविराम के बाद दोनों देशों ने स्वयं को विजेता बताया।

काट्ज ने स्पष्ट रूप से कहा कि इज़राइल अब भी हवाई वर्चस्व बनाए हुए है और यदि जरूरत पड़ी तो फिर से हमला करने के लिए तैयार है।

“हम ईरान को परमाणु हथियार विकसित नहीं करने देंगे, और न ही ऐसे मिसाइल जिनसे इज़राइल को खतरा हो।”

ईरान लगातार अपने परमाणु कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और नागरिक उपयोग के लिए बताता रहा है।

About Chandni Khan

Check Also

homuz

ईरान ने होरमुज जलडमरूमध्य में बारूदी सुरंगें बिछाने की तैयारी की: अमेरिकी सूत्र

वॉशिंगटन:ईरान ने जून महीने में फारस की खाड़ी में अपने जहाजों पर समुद्री बारूदी सुरंगें …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?