Breaking News

यमुना एक्सप्रेसवे पर इको वैन का पहिया निकला, पलटने से 5 छात्र घायल

ग्रेटर नोएडा: रविवार सुबह ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। बीटा-2 थाना क्षेत्र में चुहड़पुर अंडरपास के पास एक इको वैन का पहिया अचानक निकल गया, जिससे वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में वैन में सवार 5 छात्र घायल हो गए।

कहां जा रहे थे छात्र?

जानकारी के मुताबिक, सभी छात्र बोटैनिकल गार्डन से गलगोटिया यूनिवर्सिटी जा रहे थे। रास्ते में अचानक वैन का अगला पहिया निकल गया, जिससे वैन सड़क पर पलट गई।

क्या हुआ हादसे के बाद?

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने तुरंत डायल-112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में पीआरवी (पुलिस रिस्पांस व्हीकल) मौके पर पहुंच गई और घायलों को पास के अस्पताल पहुंचाया गया।

सभी छात्र सुरक्षित

प्राथमिक इलाज के बाद सभी छात्रों की हालत सामान्य बताई गई और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

जांच जारी

थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि वैन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है और वैन चालक से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि हादसा लापरवाही से हुआ या तकनीकी खराबी के कारण।

गनीमत यह रही कि हादसा गंभीर नहीं हुआ और सभी छात्र सुरक्षित हैं।

About admin

Check Also

गीदम-बारसूर सड़क का खतरनाक गड्ढा बना जान का दुश्मन, अब तक नहीं हुई मरम्मत

दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ –दंतेवाड़ा जिले की गीदम-बारसूर सड़क पर हीरानार के पास एक खतरनाक गड्ढा अब …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?