Breaking News

राजस्थान: संघ सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने जैसलमेर में भारत-पाक सीमा का किया अवलोकन

जैसलमेर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले गुरुवार को भारत-पाक सीमा पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सीमा सुरक्षा बल के जवानों के साथ अनौपचारिक बातचीत की और उन्हें सरहद की सुरक्षा के लिए धन्यवाद दिया।

दत्तात्रेय होसबोले ने जैसलमेर के बबलियान से भारत-पाक सीमा का निरीक्षण किया। वे बुधवार को तनोट पहुंचे और गुरुवार सुबह गजेसिंह का कुआं के ग्रामीणों से मिले।

विभाग सह संघचालक अमृतलाल दैया ने बताया कि इस सीमा दर्शन कार्यक्रम में होसबोले ने सीमा सुरक्षा बल के जवानों से चर्चा की और उन्हें धन्यवाद दिया। इस अवसर पर उन्होंने सीमा सुरक्षा बल की बबलियान पोस्ट पर वृक्षारोपण भी किया।

सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों और जवानों ने सरकार्यवाह का स्वागत किया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय सीमा से लौटकर मां तनोटराय मंदिर में दर्शन किए और आरती में भी शामिल हुए। होसबोले ने रात तनोट स्थित अतिथि निवास में बिताई और अगले दिन गजेसिंह का कुआं पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया।

उन्होंने ग्रामीणों से सीमा क्षेत्र में चल रहे सेवा कार्यों के बारे में जानकारी ली और ग्रामीण जीवनशैली, पशुपालन और पारिस्थितिकी के बारे में जाना। इसके बाद, उन्होंने लोंगेवाला युद्ध क्षेत्र का निरीक्षण किया और वहां की प्रदर्शनी देखी तथा युद्ध के इतिहास के बारे में जानकारी प्राप्त की।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?