Breaking News

शहडोल: सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, बाइक सवार थे दोनों युवक

शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवकों को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना बीती रात की है।

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान अंजनी यादव और पुष्पेंद्र यादव के रूप में हुई है। अंजनी देवरी और पुष्पेंद्र सर्वाही खुर्द के निवासी थे। दोनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर बाजार जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।

घटना के बारे में जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को अस्पताल भेजा और जांच शुरू की। पुलिस ने बताया कि घटना किस वाहन से हुई, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग से रेत से भरे वाहन की आवाजाही होती है, जिससे संभवतः किसी रेत के वाहन ने बाइक सवार युवकों को कुचला होगा। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

About admin

Check Also

Film Wrap: दूसरी बार मां बनेंगी दीपिका पादुकोण, ‘महावतार परशुराम’ का दमदार टीजर रिलीज

बॉलीवुड की बड़ी खबरों में आज दो अपडेट्स चर्चा में हैं। एक तरफ जहां दीपिका …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?