Breaking News

श्रीमाधोपुर: एक ही रात में छह दुकानों में चोरी, लाखों की नकदी ले उड़े चोर

श्रीमाधोपुर – श्रीमाधोपुर की कृषि उपज मंडी समिति और सब्जी मंडी में बीती रात चोरों ने जबरदस्त चोरी की वारदात को अंजाम दिया। एक ही रात में छह दुकानों के ताले तोड़े गए, जिनमें सब्जी मंडी की 5 और कृषि मंडी की 1 दुकान शामिल है। चोर दुकान से लाखों रुपये की नकदी और सामान चुराकर फरार हो गए

घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों में दो नकाबपोश चोर दिखाई दिए, जो औजारों की मदद से दुकानों के ताले और अलमारियां तोड़ते नजर आए। चोरी की यह घटना पुलिस की रात की गश्त और मंडी में तैनात गार्डों पर सवाल खड़े कर रही है। इससे व्यापारियों में दहशत है और उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

दुकानदारों ने बताई अपनी-अपनी हानि:

  • मोतीराम (मंगलचंद मोतीराम फर्म) – ₹37,800 की चोरी

  • राकेश सैनी (भागीरथमल मोहनलाल फर्म) – ₹7,000

  • खेमराज सैनी (बालाजी फ्रूट सब्जी मर्चेंट) – ₹30,000

  • सुनील (श्री श्याम फ्रूट कंपनी) – ₹17,000

  • गिरधारीलाल – ₹15,000

  • बनवारी लाल चौधरी (कृषि मंडी) – ₹40,000

चोरी की सूचना पर एएसआई मालाराम और कांस्टेबल राजवीर सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की। लगातार हो रही चोरियों से व्यापारी गुस्से में हैं और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

About admin

Check Also

कवर्धा: स्लम स्वास्थ्य योजना में लापरवाही, तत्कालीन प्रभारी CMO नरेश वर्मा पर FIR के निर्देश

छत्तीसगढ़ के कवर्धा नगर पालिका में मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना से जुड़े मामले में …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?