Breaking News

सांसद चिंतामणि महाराज के घर के पास तेज रफ्तार ट्रेलर पलटा, सुरक्षाकर्मी बाल-बाल बचें

अम्बिकापुर (छत्तीसगढ़): तेज रफ्तार ट्रेलर का हादसा
छत्तीसगढ़ में इन दिनों जनप्रतिनिधियों के साथ हादसों की घटनाएं बढ़ गई हैं। तीन दिन में दो मंत्री हादसे का शिकार हो चुके थे, और चौथे दिन सरगुजा से भाजपा सांसद चिंतामणि महाराज के घर के पास तेज रफ्तार ट्रेलर पलट गया।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार रात करीब 12 बजे, शहर के संत गहिरा गुरु आश्रम के पास रिंग रोड पर पाइप लोड ट्रेलर बेकाबू होकर पलट गया। इस दौरान सांसद के घर के पास तैनात सुरक्षाकर्मी बाल-बाल बच गए। ट्रेलर के पलटने से उस पर लोड पाइप घर के परिसर में गिर गए, लेकिन किसी को भी चोट नहीं आई। ट्रेलर का ड्राइवर शीशा तोड़कर बाहर निकल गया।

हादसे के बारे में सुरक्षाकर्मियों ने दिल्ली में मौजूद सांसद चिंतामणि महाराज को सूचित किया। सांसद ने घटना पर चिंता जताई है। कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यह हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ। मोड़ पर चालक ने नियंत्रण खो दिया और ट्रेलर पलट गया, जो सीधे सांसद के घर में घुस गया।

About admin

Check Also

Film Wrap: दूसरी बार मां बनेंगी दीपिका पादुकोण, ‘महावतार परशुराम’ का दमदार टीजर रिलीज

बॉलीवुड की बड़ी खबरों में आज दो अपडेट्स चर्चा में हैं। एक तरफ जहां दीपिका …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?