Breaking News

साध्वी प्रेम बाईसा केस में नया अपडेट, पिता की तबीयत बिगड़ी

साध्वी प्रेम बाईसा की मौत का कारण अभी तक साफ नहीं हो पाया है। इसी बीच इस मामले में एक नया अपडेट सामने आया है। जानकारी के अनुसार, उनकी मौत के बाद से उनके पिता विरमनाथ काफी दुखी थे और उन्होंने खाना-पीना लगभग छोड़ दिया था।

सोमवार 16 फरवरी की रात उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें रात करीब 10 बजे जोधपुर के एमडीएम अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने जांच कर दवाएं दीं। हालत में सुधार होने पर आधी रात को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

विरमनाथ ने कहा कि उन्हें जांच अधिकारियों पर पूरा भरोसा है और वे अपनी बेटी को न्याय दिलाने के लिए प्रयास करते रहेंगे। इस मामले की जांच विशेष जांच दल (एसआईटी) कर रहा है, जिसकी अगुवाई एसीपी छवि शर्मा कर रही हैं।

जांच के दौरान एक कंपाउंडर के खिलाफ लापरवाही के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। बोरानाडा थाना पुलिस ने एफएसएल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की है।

डॉक्टरों की रिपोर्ट में साध्वी प्रेम बाईसा की मौत अस्थमा और कार्डियक अरेस्ट से प्राकृतिक कारणों से होने की बात कही गई है। हालांकि पुलिस ने डॉक्टरों से दोबारा राय मांगी है। विशेष जांच दल अब भी कई सवालों के जवाब तलाशने में जुटा हुआ है।

About admin

Check Also

पटना हाई कोर्ट का बड़ा कदम: विधानसभा स्पीकर प्रेम कुमार सहित 42 विधायकों को नोटिस

पटना हाई कोर्ट ने बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार समेत 42 विधायकों को नोटिस जारी …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?