सिंगरौली मेडिकल कॉलेज को एमबीबीएस की 150 सीटों की संबद्धता मिल गई है। यह मंजूरी मेडिकल यूनिवर्सिटी जबलपुर ने दी है। गुरुवार को कार्य परिषद की बैठक में सहमति मिलने के बाद इस संबद्धता को स्वीकृति दी गई। इसके साथ ही शहडोल के शासकीय मेडिकल कॉलेज में एमडी एनाटमी की 4 सीटों और एमएस गाइनकोलॉजी की 4 सीटों के संचालन की स्वीकृति भी दी गई।
स्पेशलाइजेशन कोर्सेस की स्वीकृति
कार्य परिषद ने रामकृष्ण मेडिकल कॉलेज भोपाल में स्पेशलाइजेशन कोर्सेस की सीटों को भी स्वीकृत किया। इनमें एमडी साइकेट्री की 4, एमडी फिजियोलॉजी की 4, एमएस ईएंडटी की 3, एमडी डर्मेटोलॉजी की 3 और एमडी फॉरेंसिक मेडिसिन की 3 सीटों की संबद्धता शामिल है।
पैरामेडिकल कॉलेज को मिली सीटें
बैठक में अजॉक्स पैरामेडिकल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट जबलपुर को भी संबद्धता मिली है। इसमें बीपीटी की 7 सीट, बीएमएलटी की 21 सीट, डीएमएलटी की 5 और बीएक्सआरटी की 7 सीटों की स्वीकृति दी गई है।
कार्य परिषद की बैठक
इस बैठक में कुलपति डॉ. अशोक खंडेलवाल, प्रमुख सचिव के प्रतिनिधि रोहित सिंह कौशल और अन्य सदस्य शामिल थे।
CHANNEL009 Connects India
