Related Articles
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अग्निवीरों के लिए कई बड़े एलान किए हैं। चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने घोषणा की कि अग्निवीर सैनिकों को नौकरियों में 10 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा।
मुख्य घोषणाएं:
- आरक्षण:
- अग्निवीरों को पुलिस कांस्टेबल, माइनिंग, गार्ड, जेल गार्ड और एसपीओ की भर्ती में 10 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा।
- ग्रुप सी में तीन वर्ष की आयु में छूट।
- ग्रुप बी में पांच प्रतिशत और ग्रुप ए में एक प्रतिशत आरक्षण।
- बिना ब्याज लोन:
- अग्निवीर सैनिकों को 5 लाख तक का बिना ब्याज लोन मिलेगा।
- मुआवजा और कैशलेस उपचार:
- अग्निवीरों को यातायात दुर्घटना में घायल होने पर मुआवजा दिया जाएगा।
- सड़क दुर्घटना में घायलों का पूरा खर्च सरकार उठाएगी।
- हर जिले में इसके लिए कमेटी का गठन किया गया है।
- मुआवजा हरियाणा रोड सेफ्टी फंड से दिया जाएगा।
- बीमाकृत तथा बीमा रहित वाहनों और टक्कर मारकर भागने वाले मोटर वाहन दुर्घटनाओं के पीड़ितों को कैशलेस उपचार की सुविधा मिलेगी।
- उद्यम स्थापित करने में मदद:
- अगर कोई अग्निवीर अपना उद्यम स्थापित करेगा तो उसे पांच लाख तक बिना ब्याज के लोन मिलेगा।
- आर्म्ड लाइसेंस:
- अग्निवीरों को आर्म्ड लाइसेंस भी दिया जाएगा।
सीएम सैनी ने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस अग्निवीर योजना को लेकर दुष्प्रचार कर रही है और लोगों को भ्रमित करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि अग्निवीर प्रधानमंत्री की लोकहित योजना है।
CHANNEL009 Connects India
