Breaking News

NEET UG 2026 से होगा वेटरनरी कोर्स में प्रवेश, नई व्यवस्था लागू

राजस्थान में पशु चिकित्सा स्नातक (वेटरनरी) कोर्स में प्रवेश प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया गया है। अब शैक्षणिक सत्र 2026-27 से वेटरनरी कोर्स में प्रवेश NEET-UG के माध्यम से होगा

राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय ने यह फैसला लिया है कि अब राजस्थान प्री-वेटरनरी टेस्ट (RPVT) की जगह NEET-UG परीक्षा के आधार पर ही एडमिशन दिया जाएगा

RPVT परीक्षा नहीं होगी आयोजित

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार वर्ष 2026 में RPVT परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। जो विद्यार्थी वेटरनरी कोर्स में प्रवेश लेना चाहते हैं, उन्हें NEET-UG परीक्षा पास करना जरूरी होगा

पहले भी लागू थी यह व्यवस्था

जानकारी के अनुसार पहले भी कुछ समय तक वेटरनरी कोर्स में प्रवेश NEET के आधार पर ही दिया जाता था। लेकिन पिछले साल कुछ सीटें खाली रह जाने के कारण RPVT परीक्षा कराकर छात्रों को प्रवेश दिया गया था।

अब अगले सत्र से फिर से NEET के जरिए ही प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी

छात्रों को होगा फायदा

विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. सुमंत व्यास ने बताया कि यह बदलाव छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए किया गया है। इससे विद्यार्थियों को अलग-अलग प्रवेश परीक्षाएं देने की जरूरत नहीं पड़ेगी और उन्हें तैयारी करने में भी आसानी होगी।

About admin

Check Also

विदेश में पढ़ाई का सपना देखने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर है। भारत सरकार की ओर से हर साल 125 स्कॉलरशिप दी जाती हैं, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों को विदेश में उच्च शिक्षा का मौका मिल सके। यह स्कॉलरशिप खासतौर पर उन छात्रों के लिए है जो पढ़ाई में अच्छे हैं लेकिन आर्थिक कारणों की वजह से विदेश नहीं जा पाते। 👉 क्या है यह स्कॉलरशिप? इस योजना को National Overseas Scholarship (NOS) कहा जाता है, जिसे सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय संचालित करता है। 📌 कौन कर सकता है आवेदन? कम से कम 60% अंक जरूरी उम्र 35 साल से कम परिवार की सालाना आय ₹8 लाख से कम SC, ST, Nomadic Tribes और अन्य पिछड़े वर्ग के छात्र पात्र 📌 क्या-क्या मिलेगा? पूरी ट्यूशन फीस रहने के लिए सालाना भत्ता यात्रा खर्च (हवाई टिकट) वीजा और मेडिकल खर्च 👉 यानी छात्रों को लगभग पूरा खर्च सरकार उठाती है, जिससे वे बिना आर्थिक दबाव के पढ़ाई कर सकें। 📌 कैसे करें आवेदन? आधिकारिक वेबसाइट: nosmsje.gov.in ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे 📌 सीटों का बंटवारा कुल 125 स्कॉलरशिप 115 SC छात्रों के लिए 30% सीटें महिलाओं के लिए रिजर्व 👉 निष्कर्ष: अगर आप विदेश में पढ़ाई करना चाहते हैं लेकिन पैसे की समस्या है, तो यह स्कॉलरशिप आपके लिए बड़ा मौका साबित हो सकती है।

विदेश में पढ़ाई का सपना देखने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर है। भारत सरकार …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?