Breaking News

हाइवे पर बड़ा हादसा: चलती कार पर गिरा भारी पत्थर, चालक की मौत

बूंदी: डाबी थाना क्षेत्र में दूधिकुड़ी के पास नेशनल हाइवे पर एक बड़ा हादसा हो गया। गुजरात से प्रयागराज जा रही कार के शीशे पर अचानक चार किलो का भारी पत्थर गिर गया, जिससे कार बेकाबू होकर डिवाइडर पार कर दूसरी ओर चली गई। इस हादसे में चालक की मौत हो गई

कैसे हुआ हादसा?

  • कार में गुजरात के सात लोग महाकुंभ में स्नान के लिए प्रयागराज जा रहे थे।
  • गुरुवार अलसुबह हाईवे से कुछ दूरी पर स्थित माइंस में ब्लास्टिंग की गई।
  • इस ब्लास्टिंग के कारण चार किलो का एक पत्थर उछलकर कार के सामने के शीशे पर आ गिरा
  • चालक संतुलन खो बैठा और कार डिवाइडर पार कर दूसरी ओर जा गिरी

मदद के लिए पहुंचे लोग

  • हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने पुलिस और हाईवे एंबुलेंस को सूचना दी
  • डाबी पुलिस और हाईवे एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को कोटा अस्पताल ले जाया गया।
  • अस्पताल में डॉक्टरों ने चालक विनोद भाई पटेल (50), निवासी मोरबी, गुजरात को मृत घोषित कर दिया

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। माइंस में ब्लास्टिंग के कारण हुए हादसे की भी जांच की जा रही है।

About admin

Check Also

Film Wrap: दूसरी बार मां बनेंगी दीपिका पादुकोण, ‘महावतार परशुराम’ का दमदार टीजर रिलीज

बॉलीवुड की बड़ी खबरों में आज दो अपडेट्स चर्चा में हैं। एक तरफ जहां दीपिका …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?