Breaking News

18 घंटे में पकड़ा गया चोर: ग्रेटर नोएडा में ज्वेलरी शॉप में चोरी, पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली

सार
दिल्ली-एनसीआर – इकोटेक-3 कोतवाली पुलिस ने ज्वेलरी शॉप में चोरी करने वाले आरोपी को सिर्फ 18 घंटे के भीतर मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी का सामान बरामद किया है।

विस्तार
इकोटेक-3 कोतवाली पुलिस ने ग्रेटर नोएडा के कुलेसरा में दुर्गा ज्वेलर्स नामक दुकान में चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान शिवा उर्फ पवन के रूप में हुई है, जो डडुआ खुर्द गांव का रहने वाला है और वर्तमान में डेरिन गांव में किराये के मकान में रह रहा था। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवर, साइकिल, तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं।

दुकान मालिक पंकज शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि रविवार रात उनकी दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने लगभग 30 हजार रुपये के सोने-चांदी के गहने चोरी कर लिए।

सोमवार रात पुलिस ने सीआईएसएफ कैंप रोड पर चेकिंग के दौरान आरोपी को संदिग्ध हालत में देखा। पुलिस को देखते ही वह भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया, तो उसने बैग से तमंचा निकालकर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से आरोपी घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आरोपी पर पहले भी आर्म्स एक्ट और चोरी के मामले दर्ज हैं।

About admin

Check Also

कवर्धा: स्लम स्वास्थ्य योजना में लापरवाही, तत्कालीन प्रभारी CMO नरेश वर्मा पर FIR के निर्देश

छत्तीसगढ़ के कवर्धा नगर पालिका में मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना से जुड़े मामले में …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?