Related Articles
धौलपुर। रोडवेज के उडऩ दस्ते ने एक बस की आकस्मिक जांच की, जिसमें 38 यात्री बिना टिकट मिले। इस पर कार्रवाई करते हुए बस सारथी मनोज त्यागी को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया।
रोडवेज के मुख्य प्रबंधक राकेश ने बताया कि धौलपुर आगार की बस का निरीक्षण भरतपुर की टीम ने किया था। जांच में बस में 38 यात्री बिना टिकट यात्रा करते पाए गए। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
CHANNEL009 Connects India
