आगरा: कलाकारों ने ‘कबाड़ से जुगाड़’ की अनूठी मिसाल पेश की है। उन्होंने रद्दी और कबाड़ से 25 फीट ऊंची लड्डू गोपाल की मूर्ति बनाई है। इस मूर्ति की कलाकारी शहर में आकर्षण का केंद्र बनेगी।
मूर्ति किसने बनाई?
यह मूर्ति शहर के फिरोजखान और संतोष कश्यप ने बनाई है। उन्होंने बताया कि यह मूर्ति पिछले तीन-चार महीनों से बनाई जा रही थी। मूर्ति की लंबाई 25 फीट है, इसका चेहरा 15 फीट लंबा और 8 फीट चौड़ा है। इसे 20*12 फीट के पेडस्टल पर रखा गया है।
अनोखी मूर्तियां:
कबाड़ से बनाई गई अन्य अनोखी मूर्तियों में भगवान श्री राम के मंदिर का मॉडल, शिव का डमरू, भगवान राम का धनुष, गांधी जी का चश्मा, भारत का नक्शा, और साइकिल जैसी कृतियां शामिल हैं। ये सभी मूर्तियां पाइप, खराब टायर और चद्दर से बनाई गई हैं।