Breaking News

देश का मानसून ट्रेकर: बिहार में बाढ़, गोरखपुर में 29 गांव डूबे, राजस्थान में गर्मी

बिहार के सुपौल में शुक्रवार को कोसी नदी में एक नाव पलट गई। नेपाल में बारिश के कारण बिहार और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। बिहार में 17 जिलों की 14.62 लाख आबादी बाढ़ से प्रभावित हुई है। बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, सितंबर में दो बार बाढ़ आई थी, जिससे 30 जिलों के 45 लाख लोग प्रभावित हुए।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में भी राप्ती और रोहिन नदियां उफान पर हैं, और यहां 29 गांव बाढ़ के पानी में डूब चुके हैं। रेस्क्यू के लिए 85 नावें तैनात की गई हैं। गोरखपुर में इस साल पांच बार बाढ़ आई है, जबकि आमतौर पर यहां साल में एक बार बाढ़ आती थी। इसका मुख्य कारण नेपाल में हुई बारिश को माना जा रहा है।

दूसरी ओर, मध्य प्रदेश में गर्मी का दौर शुरू हो गया है। ग्वालियर और खजुराहो में तापमान 36 डिग्री के पार जा चुका है। भोपाल, गुना, दमोह, रीवा, और सतना-टीकमगढ़ में भी तापमान 35 डिग्री से अधिक रिकॉर्ड किया गया है।

राजस्थान के गंगानगर में शुक्रवार को दिन में तापमान 39.9 डिग्री तक पहुंच गया। जयपुर में 36.2 डिग्री और चूरू में 38.3 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। हालांकि, रात के समय तापमान में गिरावट देखी गई है।

About admin

Check Also

मध्य प्रदेश का बजट कर्ज में डूबा, हर व्यक्ति पर 60,000 रुपये का बोझ

मध्य प्रदेश सरकार ने 2025-26 का बजट पेश किया, जो अब तक का सबसे बड़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Channel 009
help Chat?