चंडीगढ़: चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भाजपा ने 19 वोटों से जीत हासिल की। भाजपा उम्मीदवार हरप्रीत कौर बबला ने आप की प्रेम लता को हराया। वहीं, AAP और कांग्रेस गठबंधन को कुल 17 वोट मिले। यह चुनाव चंडीगढ़ नगर निगम के असेंबली हॉल में सुबह 11:20 बजे शुरू होकर दोपहर 12:19 बजे समाप्त हुआ।
चंडीगढ़ नगर निगम में कुल 35 सदस्य हैं, जिनमें निर्वाचित पार्षद और चंडीगढ़ के सांसद शामिल हैं। चुनाव से पहले, AAP के पास 13 पार्षद, कांग्रेस के पास 6, और BJP के पास 16 पार्षद थे। कुछ दिन पहले, कांग्रेस पार्षद गुरबख्श रावत भाजपा में शामिल हो गए, जिससे भाजपा की संख्या बढ़कर 16 हो गई।
चुनाव गुप्त मतदान के माध्यम से हुआ था। मनोनीत पार्षद रमणीक सिंह बेदी को पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया था और पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय की सेवानिवृत्त न्यायाधीश जयश्री ठाकुर को स्वतंत्र पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था। सर्वोच्च न्यायालय ने चुनाव की वीडियोग्राफी करने का आदेश भी दिया था।