Breaking News

लोको पायलटों का प्रदर्शन, 36 घंटे भूखे रहकर कर रहे काम

बीना: अपनी 18 मांगों को लेकर रेलवे के लोको पायलट प्रदर्शन कर रहे हैं और 36 घंटे से भूखे रहकर काम कर रहे हैं। कर्मचारियों ने रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन किया और अपनी मांगों को पूरा करने की अपील की।

मुख्य मांगे:

  1. रनिंग भत्ता दरों में 25% की बढ़ोतरी (1 जनवरी 2024 से लागू हो)।
  2. रनिंग भत्ते की दरों में संशोधन (RAC 1981 के अनुसार)।
  3. 70 किलोमीटर भत्ते को आयकर से मुक्त किया जाए।
  4. मालगाड़ी के लिए अधिकतम 8 घंटे और यात्री गाड़ी के लिए 6 घंटे की ड्यूटी तय की जाए।
  5. रात की ड्यूटी को लगातार दो रात तक सीमित किया जाए।
  6. 36 घंटे के अंदर रनिंग स्टाफ को मुख्यालय वापस लाने की गारंटी हो।
  7. सभी जरूरी औजार और टूल्स लोको कैब में उपलब्ध कराए जाएं।
  8. इंटर डिवीजनल और इंटर रेलवे ट्रांसफर की प्रक्रिया में देरी न हो।
  9. ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) लागू की जाए।
  10. साप्ताहिक विश्राम को 48 घंटे किया जाए।
  11. एलपी, एलपीएस, एलपीजी, एलपीपी, एलपीएम के वेतनमान तय किए जाएं।
  12. EMUs और MEMUs में सिंगल मेन वर्किंग बंद की जाए।
  13. लोकोमोटिव प्रशिक्षण की अवधि बढ़ाई जाए।
  14. रनिंग स्टाफ को भोजन ब्रेक की सुविधा मिले।
  15. महिला रनिंग स्टाफ की समस्याओं का समाधान हो।
  16. लोको पायलटों पर अनावश्यक कार्यभार न डाला जाए।
  17. ALP से ट्रेनों के हैंड ब्रेक खोलने/बांधने का आदेश रद्द किया जाए।
  18. कैब में CVVRL लगाने से मानसिक दबाव न बढ़े।

रेलवे कर्मचारियों ने साफ कहा है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती, वे अपना विरोध जारी रखेंगे।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?