राजस्थान में प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन के लिए आज सुबह 10:30 बजे आरटीई (RTE) लॉटरी खुल गई है। अब आप घर बैठे ऑनलाइन रिजल्ट देख सकते हैं।
कब और कैसे भरे गए फॉर्म
सत्र 2025-26 के लिए लाखों अभिभावकों ने अपने बच्चों के लिए आवेदन किए थे। फॉर्म भरने की प्रक्रिया 25 मार्च से 7 अप्रैल 2025 तक चली थी। इस बार करीब 3.39 लाख आवेदन मिले हैं। आवेदन पीपी 3 प्लस (3 से 4 साल) और पहली कक्षा (6 से 7 साल) के बच्चों के लिए भरे गए थे। लॉटरी का आयोजन जयपुर के शिक्षा संकुल में किया गया।
रिजल्ट कैसे चेक करें
-
सबसे पहले आरटीई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-
वहां “रिजल्ट सेक्शन” पर क्लिक करें।
-
एप्लीकेशन फॉर्म नंबर डालकर सर्च करें।
-
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
जरूरी तारीखें ध्यान रखें
-
9 अप्रैल से 21 अप्रैल 2025 तक चयनित बच्चों का वेरिफिकेशन होगा।
-
9 अप्रैल से 24 अप्रैल 2025 तक डॉक्यूमेंट्स में बदलाव (अगर जरूरत हो) कराया जा सकता है।
-
स्कूलों में आवेदन पत्रों का रिवेरिफिकेशन 28 अप्रैल 2025 तक किया जाएगा।
-
9 मई 2025 को स्कूलों में सीट का पहला आवंटन (फर्स्ट अलॉटमेंट) होगा।
-
16 जुलाई से 5 अगस्त 2025 तक दूसरा आवंटन (सेकंड अलॉटमेंट) होगा।
-
6 अगस्त से 31 अगस्त 2025 तक फाइनल अलॉटमेंट किया जाएगा।
नोट: रिजल्ट चेक करने और आगे की प्रक्रिया पूरी करने के लिए समय पर जानकारी लेते रहें।
CHANNEL009 Connects India
