Breaking News

भरतपुर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, 80 फीट रोड तक चला नगर निगम का बुलडोजर, लोगों ने जताया विरोध

भरतपुर: शहर में नगर निगम ने अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की है। रेड क्रॉस से लेकर गोवर्धन गेट तक सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण तोड़ा गया। पहले नगर निगम ने 100 फीट सड़क खाली कराने का प्लान बनाया था, लेकिन व्यापारियों के अनुरोध पर अब 80 फीट रोड तक ही अतिक्रमण हटाया जा रहा है।

इस कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस तैनात रही। कुछ दुकानों पर लगे टिनशेड और जालियों को कटर से काटकर हटाया गया। हालांकि निगम ने पहले ही दुकानदारों को नोटिस देकर सामान हटाने के लिए कहा था, लेकिन कई लोगों ने सामान नहीं हटाया। इसके चलते कार्रवाई के वक्त दुकानदारों को ट्रैक्टर-ट्राली में सामान भरकर ले जाना पड़ा।

कार्रवाई के दौरान नगर निगम आयुक्त श्रवण कुमार विश्नोई, भरतपुर विकास प्राधिकरण के आयुक्त और अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

इसी बीच, बी-नारायण गेट से काली की बगीची जाने वाले रास्ते पर कोर्ट के आदेश पर नाले के ऊपर पुलिया बनाकर रास्ता तैयार किया जा रहा था। ये रास्ता अंबेडकर पार्क से होकर गुजरता है। लेकिन जब काम शुरू हुआ तो रैगर मोहल्ले के लोग इसका विरोध करने लगे और रोड जाम कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस, क्यूआरटी टीम और मथुरा गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शन कर रहे लोगों को वहां से हटाया।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?