Breaking News

Naresh Meena News: एसडीएम को थप्पड़ मारने वाले नरेश मीणा की जमानत पर आज होगी सुनवाई

टोंक: निर्दलीय नेता नरेश मीणा से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। पिछले साल देवली-उनियारा विधानसभा उपचुनाव के दौरान हुए बवाल के मामले में जेल में बंद नरेश मीणा की जमानत याचिका पर आज (मंगलवार) कोर्ट में सुनवाई होगी।

दरअसल, 13 नवंबर 2024 को मतदान के दिन समरावता गांव में ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया था। इस दौरान नरेश मीणा ने वहां मौजूद एसडीएम को थप्पड़ मार दिया था। उसी शाम नरेश मीणा को पकड़ने के प्रयास के दौरान गांव में हंगामा और आगजनी की घटना हुई, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर 15 नवंबर को जेल भेज दिया गया।

इस मामले में पहले उनियारा और टोंक की कोर्ट में सुनवाई हुई थी, लेकिन वहां से जमानत याचिका खारिज हो गई थी। बाद में उनके वकील ने केस को एससी-एसटी कोर्ट में ट्रांसफर करवा लिया। शनिवार को इस कोर्ट में सुनवाई होनी थी, लेकिन वकीलों की हड़ताल के कारण बहस नहीं हो सकी। अब आज इस मामले पर बहस और जमानत याचिका पर सुनवाई होगी।

About admin

Check Also

लाल किला बम धमाका मामला: NIA ने 10 आरोपियों के खिलाफ 7,500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की।

लाल किला बम धमाका केस में NIA की बड़ी कार्रवाई 10 आरोपियों के खिलाफ 7,500 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?