Breaking News

जम्मू के अखनूर में तीर्थ यात्रियों की बस खाई में गिरी, 14 की मौत, 5 घायल

जयपुर: गुरुवार दोपहर को जम्मू के अखनूर में तीर्थ यात्रियों को ले जा रही एक बस 150 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई और 5 महिलाएं घायल हो गईं, जो राजस्थान के भरतपुर की रहने वाली हैं। हादसे में कुल 70 लोग सवार थे। हाथरस प्रशासन ने बताया कि बस में सवार लोग उत्तर प्रदेश और राजस्थान के थे। घायल महिलाओं के नाम मुन्नी देवी, राजवती, यशोदा, अंजू और नीलिमा हैं। सोशल मीडिया पर 22 लोगों की मौत की खबर आई, लेकिन प्रशासन ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

मुख्यमंत्री ने जताया शोक

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को जम्मू-कश्मीर के अधिकारियों से संपर्क करने और घायलों को हरसंभव मदद पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। भरतपुर के एसपी मृदुल कच्छावा ने बताया कि पांच महिलाओं के घायल होने की सूचना है और उनके परिवारजन वहां के लिए रवाना हो गए हैं।

About admin

Check Also

मध्य प्रदेश का बजट कर्ज में डूबा, हर व्यक्ति पर 60,000 रुपये का बोझ

मध्य प्रदेश सरकार ने 2025-26 का बजट पेश किया, जो अब तक का सबसे बड़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Channel 009
help Chat?