Breaking News

CG Job Placement: धमतरी में 16 जून को प्लेसमेंट कैंप, 200 पदों पर होगी भर्ती

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में 16 जून 2025 को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक कलेक्टोरेट परिसर की कम्पोजिट बिल्डिंग में चलेगा।

इस प्लेसमेंट कैंप में धमतरी और रायपुर की निजी कंपनियां कुल 196 पदों पर भर्ती करेंगी। चयनित युवाओं को हर महीने 12,000 से 23,000 रुपये तक वेतन मिलेगा।

किन पदों पर होगी भर्ती?

  • जिला प्रबंधक (5 पद)

  • सेल्स ऑफिसर (3 पद)

  • सिक्यूरिटी गार्ड (58 पद)

  • सिक्यूरिटी सुपरवाइजर (10 पद)

  • स्मार्ट मीटर टेक्नीशियन (50 पद)

  • स्मार्ट मीटर ऑपरेटर (50 पद)

  • एल्यूमीनियम विंडो इंस्टालर (10 पद)

  • विंडो असेंबलर (10 पद)

कौन कर सकता है आवेदन?

  • 10वीं, 12वीं, ITI और ग्रेजुएट पास युवा

  • जिनके पास सभी शैक्षणिक दस्तावेज, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन प्रमाणपत्र और दो पासपोर्ट साइज फोटो हों।

कहां होगी पोस्टिंग?

  • जिला प्रबंधक व सेल्स ऑफिसर की पोस्टिंग: धमतरी

  • सिक्यूरिटी गार्ड: रायपुर, सिलतरा स्टील प्लांट, भिलाई और दुर्ग

  • स्मार्ट मीटर टेक्नीशियन व ऑपरेटर: रायपुर और धमतरी

  • विंडो इंस्टालर और असेंबलर: रायपुर

  • सिक्यूरिटी सुपरवाइजर: रायपुर, भिलाई और दुर्ग

यह प्लेसमेंट कैंप युवाओं को रोजगार का अच्छा मौका देगा। इच्छुक उम्मीदवार तय दिनांक पर सभी दस्तावेजों के साथ समय पर कैंप में शामिल हो सकते हैं।

About admin

Check Also

बालोद में प्लेसमेंट कैंप, 8वीं पास युवाओं के लिए भी नौकरी का मौका

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में युवाओं के लिए रोजगार का अच्छा अवसर आया है। जिला …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?