Breaking News

राजस्थान JET एडमिट कार्ड 2025 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, परीक्षा 29 जून से शुरू

स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय (SKRAU) ने राजस्थान संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JET) 2025 का एडमिट कार्ड 24 जून 2025 को जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए आवेदन किए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट jetskrau2025.com पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Rajasthan JET एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

  1. वेबसाइट jetskrau2025.com पर जाएं।

  2. ‘Student Login’ सेक्शन खोलें।

  3. अपनी रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड डालें।

  4. लॉगिन करने के बाद ‘Admit Card’ लिंक पर क्लिक करें।

  5. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा, इसे डाउनलोड करके प्रिंट कर लें।

परीक्षा की तारीख और समय

  • परीक्षा दिनांक: 29 जून 2025

  • समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 1:10 बजे तक

  • उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर सुबह 9:30 से 10:30 बजे के बीच पहुंचना अनिवार्य होगा।

जरूरी निर्देश

  • एडमिट कार्ड डाक से या किसी अन्य माध्यम से नहीं भेजा जाएगा।

  • एडमिट कार्ड में दिए गए सभी नियम ध्यान से पढ़ें और पालन करें।

  • इसे सुरक्षित रखें क्योंकि परीक्षा के दौरान यह बहुत जरूरी होगा।

परीक्षा का पैटर्न

  • सभी के लिए एक ही प्रश्नपत्र होगा, जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे।

  • प्रश्नपत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगा, किसी दिक्कत पर अंग्रेजी को प्राथमिकता दी जाएगी।

  • हर विषय से 40 प्रश्न होंगे।

  • सही उत्तर पर 4 अंक मिलेंगे, गलत उत्तर पर 1 अंक कटौती होगी।

  • हर प्रश्न के 5 विकल्प होंगे, प्रश्न छोड़ने पर ‘E’ विकल्प चुनें।

विषयों के अनुसार कोर्स चयन

  • बीटेक (फूड टेक्नोलॉजी): PCM, PCB, PCMB या PCA में से कोई एक कॉम्बिनेशन।

  • डेयरी टेक्नोलॉजी: फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स जरूरी।

  • कृषि, बागवानी, वानिकी, मत्स्य, न्यूट्रिशन और सामुदायिक विज्ञान: 12वीं की स्ट्रीम के अनुसार तीन विषय चुनने होंगे।

अन्य जानकारी

  • परीक्षा के बाद प्रश्नपत्र अपने पास रख सकते हैं, लेकिन OMR शीट परीक्षा केंद्र में ही जमा करनी होगी।

  • परीक्षा के लिए कोई खास पाठ्यक्रम निर्धारित नहीं है, पर सूचना पुस्तिका में सामान्य दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

  • अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

About admin

Check Also

विदेश में पढ़ाई का सपना देखने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर है। भारत सरकार की ओर से हर साल 125 स्कॉलरशिप दी जाती हैं, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों को विदेश में उच्च शिक्षा का मौका मिल सके। यह स्कॉलरशिप खासतौर पर उन छात्रों के लिए है जो पढ़ाई में अच्छे हैं लेकिन आर्थिक कारणों की वजह से विदेश नहीं जा पाते। 👉 क्या है यह स्कॉलरशिप? इस योजना को National Overseas Scholarship (NOS) कहा जाता है, जिसे सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय संचालित करता है। 📌 कौन कर सकता है आवेदन? कम से कम 60% अंक जरूरी उम्र 35 साल से कम परिवार की सालाना आय ₹8 लाख से कम SC, ST, Nomadic Tribes और अन्य पिछड़े वर्ग के छात्र पात्र 📌 क्या-क्या मिलेगा? पूरी ट्यूशन फीस रहने के लिए सालाना भत्ता यात्रा खर्च (हवाई टिकट) वीजा और मेडिकल खर्च 👉 यानी छात्रों को लगभग पूरा खर्च सरकार उठाती है, जिससे वे बिना आर्थिक दबाव के पढ़ाई कर सकें। 📌 कैसे करें आवेदन? आधिकारिक वेबसाइट: nosmsje.gov.in ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे 📌 सीटों का बंटवारा कुल 125 स्कॉलरशिप 115 SC छात्रों के लिए 30% सीटें महिलाओं के लिए रिजर्व 👉 निष्कर्ष: अगर आप विदेश में पढ़ाई करना चाहते हैं लेकिन पैसे की समस्या है, तो यह स्कॉलरशिप आपके लिए बड़ा मौका साबित हो सकती है।

विदेश में पढ़ाई का सपना देखने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर है। भारत सरकार …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?