Breaking News

डांडिया महोत्सव 2024: जयपुर में मस्ती और उत्साह का माहौल

जयपुर: जयपुर के एंटरटेनमेंट पैराडाइज के ईस्ट लॉन में राजस्थान पत्रिका के विमल इलायची महारास डांडिया महोत्सव 2024 का आयोजन हुआ। इस महोत्सव में बच्चे, युवा और महिलाएं जमकर डांडिया खेलते नजर आए।

पूरे शहर में आदि शक्ति मां की भक्ति के साथ गरबा की मस्ती का माहौल था। शानदार सजावट और जीवंत संगीत के बीच लोग देर रात तक झूमते रहे।

मुख्य अतिथि डीसीपी (पूर्व) तेजस्विनी गौतम ने दीप प्रज्वलन कर इस दो दिवसीय महोत्सव की शुरुआत की। कपल्स ने गुजराती, काठियावाड़ी और राजस्थानी रंग-बिरंगी पोशाक में गरबा किया।

गरबा की शुरुआत पारंपरिक अंदाज में मां की आराधना से हुई। महिलाओं ने हाथों में दीप लेकर खूबसूरत गरबा किया। गरबा पंडाल को भव्य लाइटिंग और तोरण के साथ गुजराती थीम पर सजाया गया था, जहां काफी भीड़ जमा थी। पंडाल के पास खाने के लिए भी कई स्टॉल्स लगाए गए हैं।

महोत्सव रविवार शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक जारी रहेगा। युवाओं ने जोड़ी बनाकर बॉलीवुड के फेमस गरबा गानों पर भी गरबा किया, जैसे “ए हालो…. नगाड़ा संग ढोल बाजे…” और “उड़ी उड़ी जाए.. ढोली तारो ढोल बाजे…”।

About admin

Check Also

मध्य प्रदेश का बजट कर्ज में डूबा, हर व्यक्ति पर 60,000 रुपये का बोझ

मध्य प्रदेश सरकार ने 2025-26 का बजट पेश किया, जो अब तक का सबसे बड़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Channel 009
help Chat?