Breaking News

रोहित शर्मा और विराट कोहली के वनडे रिटायरमेंट पर BCCI उपाध्यक्ष का बयान

भारतीय क्रिकेट के दो सबसे बड़े सितारे रोहित शर्मा और विराट कोहली ने पिछले साल (2024) टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद अचानक टी20 फॉर्मेट को अलविदा कह दिया था। इसके बाद फैंस को एक और झटका तब लगा जब बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी हारने के बाद रोहित शर्मा ने 7 मई 2025 को टेस्ट क्रिकेट से भी संन्यास ले लिया। कुछ ही दिनों बाद, 12 मई को विराट कोहली ने भी टेस्ट फॉर्मेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया। इन दोनों दिग्गजों के लगातार रिटायरमेंट फैसलों के बाद अब क्रिकेट फैंस और मीडिया में यह चर्चा होने लगी कि क्या रोहित और विराट वनडे क्रिकेट से भी जल्द ही संन्यास लेने वाले हैं।

बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने इस सवाल पर खुलकर जवाब दिया। यूपी टी20 लीग के यूट्यूब चैनल पर एक पॉडकास्ट में उनसे पूछा गया कि क्या रोहित शर्मा और विराट कोहली को सचिन तेंदुलकर की तरह शानदार फेयरवेल दिया जाएगा?

इस पर राजीव शुक्ला ने साफ कहा –

अभी तो दोनों खिलाड़ी वनडे खेल रहे हैं। उन्होंने वनडे से संन्यास की कोई घोषणा नहीं की है। बीसीसीआई कभी किसी खिलाड़ी को रिटायर होने के लिए मजबूर नहीं करती। खिलाड़ी खुद अपने करियर का फैसला लेते हैं और बोर्ड उनके फैसले का सम्मान करता है।”

जब उनसे पूछा गया कि अगर रोहित और विराट संन्यास लेंगे तो क्या उन्हें शानदार फेयरवेल मिलेगा, तो शुक्ला ने मज़ेदार अंदाज़ में कहा –  “पुल आएगा तो उसे पार करने की बात होगी। अभी से क्यों परेशान हो रहे हो? विराट बहुत फिट हैं और रोहित शानदार खेल रहे हैं।”

इस बयान से एक बात साफ हो गई है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा फिलहाल वनडे क्रिकेट से संन्यास नहीं लेने वाले हैं। दोनों खिलाड़ी अभी भी टीम इंडिया का अहम हिस्सा हैं और फैंस उन्हें वनडे फॉर्मेट में खेलते हुए देख पाएंगे।

About Hussain

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?