Breaking News

बांके बिहारी मंदिर में नई व्यवस्था, अब घर बैठे होंगे लाइव दर्शन

श्री बांके बिहारी मंदिर में होली और रंगभरनी एकादशी के मौके पर इस बार श्रद्धालुओं के लिए नई सुविधा शुरू की जा रही है। अब भक्त घर बैठे ही ठाकुरजी के लाइव दर्शन कर सकेंगे। इसके लिए मंदिर प्रबंधन की ओर से विशेष वेबसाइट तैयार की जा रही है।

पहले मंदिर में फोटो और वीडियो लेने पर रोक के बोर्ड लगे थे, जिन्हें अब हटा दिया गया है।

मंदिर के बाहर भी दिखेंगे लाइव दर्शन

मंदिर परिसर और आसपास के कई स्थानों पर एलईडी स्क्रीन लगाई जा रही हैं। इनमें गेट नंबर 1, गेट नंबर 5, गेट नंबर 3 की गली, जगमोहन के ऊपर, विद्यापीठ चौराहा और जादौन पार्किंग शामिल हैं। इन स्क्रीन के जरिए मंदिर के बाहर खड़े श्रद्धालु भी आसानी से ठाकुरजी के लाइव दर्शन कर सकेंगे।

मंदिर की हाईपावर प्रबंध कमेटी ने इस योजना को मंजूरी दे दी है और नोएडा की एक संस्था को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। 26 फरवरी तक सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी।

रंगभरनी एकादशी पर ट्रैफिक व्यवस्था

रंगभरनी एकादशी को देखते हुए 26 फरवरी रात 8 बजे से कार्यक्रम खत्म होने तक वृंदावन में विशेष ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा।

  • शहर में भारी और व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।

  • छटीकरा-वृंदावन मार्ग, कृष्णा विहार गोलचक्कर, पानीघाट तिराहा, सुनरख रोड और परिक्रमा मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही रोकी जाएगी।

हालांकि एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और अन्य जरूरी सेवाओं को छूट दी गई है। पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं से ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की है।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?