Breaking News

भारत ब्रांड: सरकार बेचेगी सस्ता साबुत चना और मसूर दाल, जानें क्या होंगे नए दाम

केंद्र सरकार ने बढ़ती महंगाई से राहत देने के लिए ‘भारत’ ब्रांड के तहत साबुत चना और मसूर दाल की खुदरा बिक्री शुरू की है।

खाद्य और उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रहलाद जोशी ने बताया कि सहकारी नेटवर्क एनसीसीएफ, नेफेड और केन्द्रीय भंडार के जरिए साबुत चना 58 रुपये प्रति किलो और मसूर दाल 89 रुपये प्रति किलो में बेची जाएगी।

यह योजना भारत ब्रांड के तहत सस्ती दरों पर अनाज और दालें उपलब्ध कराने की पहल का दूसरा चरण है। वितरण दिल्ली, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र में शुरू होगा और 10 दिनों में देशभर में इसका विस्तार किया जाएगा। पहले चरण में चावल, आटा और चना दाल जैसे उत्पाद भी किफायती दरों पर बेचे जा रहे थे।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?