Breaking News

Accident: तेज रफ्तार स्कूल बस ने B.Ed छात्रा को कुचला, परीक्षा दिलाने जा रही थी राजनांदगांव

CG Road Accident: परीक्षा दिलाने राजनांदगांव जा रही बीएड की छात्रा को एक तेज रफ्तार स्कूल बस ने कुचल दिया। हादसे में बाइक सवार युवक को गंभीर चोटें आई है..

CG Road Accident: शहर सहित जिले में रफ्तार का कहर जारी है। मंगलवार की सुबह शहर के आरके नगर चौक के पास रॉन्ग साइड से तेज रफ्तार में आ रहे स्कूल बस ने बाइक सवारों को रौंद दिया। (CG Road Accident) घटना में बाइक के पीछे बैठी युवती की मौत हो गई। वहीं युवक गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी स्कूल बस चालक को हिरासत में ले लिया है।

रॉन्ग साइड स्कूल बस ने छात्रा को कुचला

इस दौरान रॉन्ग साइड से आ रहे अजीज पब्लिक स्कूल के बस चालक ने तेजी व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते बाइक सवारों को रौंद दिया। घटना में युवती त्रिलोका यादव बस के पहिए के नीचे आ गई और गंभीर चोटें आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं युवक लोकनाथ गंभीर रूप से घायल है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद कोतवाली पुलिस ने अजीज पब्लिक स्कूल की बस को कब्जे में लेने के साथ ही चालक को भी हिरासत में ले लिया है।

कोतवाली थाना क्षेत्र में लगातार वारदात

शिकायत पर पुलिस अज्ञात चोर के खिलाफ जुर्म दर्ज कर विवेचना में जुटी है। कोतवाली थाना क्षेत्र में लगातार चोरी व चाकूबाजी की घटना सामने आ रही है। पिछले दिनों गंज चौक के एक अपार्टमेंट से लाखों रुपए की चोरी हुई थी। वहीं लखोली व अन्य जगहों में लगातार चोरी के मामले सामने आ रहे हैं। वहीं क्षेत्र में कई जगहों पर अवैध रूप से शराब बिक्री की शिकायत भी सामने आ रही है। बावजूद इसके अपराधियों पर लगाम लगाने कोतवाली पुलिस गंभीरता नहीं दिखा रही है। इससे कोतवाली पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

About admin

Check Also

सड़क हादसा: पुलिस की गाड़ी घर में घुसी, बाहर सो रहे युवक की मौत – परिजनों को न्याय का इंतजार

बलरामपुर। जिले में बुधवार की रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। नेपाल बॉर्डर से पेट्रोलिंग …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?