Breaking News

CG क्राइम: चौकी में घुसे बदमाश, ड्यूटी पर तैनात सिपाहियों से की मारपीट, वर्दी फाड़ी, पांच आरोपी गिरफ्तार

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के अंजोरा चौकी परिसर में बुधवार रात बदमाशों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। ड्यूटी पर जा रहे सिपाही प्रदीप कुर्रे को कुछ युवकों ने कार से टक्कर मार दी और जब सिपाही ने सही से गाड़ी चलाने को कहा तो उन्होंने उस पर हमला कर दिया।

विवाद बढ़ते ही दूसरी गाड़ी में सवार युवक भी वहां पहुंच गए। जान बचाने के लिए सिपाही प्रदीप चौकी की तरफ भागा, लेकिन बदमाश उसका पीछा करते हुए सीधे चौकी परिसर में घुस आए और वहां भी उसे घेरकर पीट दिया।

चौकी में मौजूद आरक्षक हिरेंद्र निषाद जब उसे बचाने दौड़ा, तो बदमाशों ने उसकी भी जमकर पिटाई कर दी और वर्दी तक फाड़ दी। इसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद हरकत में आई पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही जिले के वरिष्ठ अधिकारी हरकत में आ गए। पुलिस ने रातभर अभियान चलाकर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार हुए आरोपियों में शामिल हैं:

  • जसराज सिंह पिता सतनाम सिंह (महादेव सट्टा ऐप ऑपरेटर का बेटा)

  • जसकरण सिंह पिता जसवंत सिंह

  • श्रीजल सोनी उर्फ पुनीत पिता राजेश सोनी

  • यसराज सिंह रंधावा पिता निर्मल सिंह

  • अनुराग तिवारी पिता वीरेंद्र तिवारी

इन सभी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

कानूनी कार्रवाई जारी, लेकिन उठा सवाल
पुलिस ने आरोपियों पर कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी जितेंद्र शुक्ला खुद अंजोरा चौकी पहुंचे और आरोपियों से पूछताछ की।

इस दौरान कुछ रसूखदार लोगों ने आरोपियों को छुड़वाने की कोशिश भी की, लेकिन पुलिस ने साफ इंकार कर दिया।

लोगों ने उठाया सवाल – जुलूस क्यों नहीं निकाला?
स्थानीय लोगों ने पूछा कि आम बदमाशों की तरह इन आरोपियों का जुलूस क्यों नहीं निकाला गया? क्या पुलिस किसी दबाव में थी? हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले में पूरी तरह कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

About admin

Check Also

बिलासपुर में ठगी के दो मामले: फॉरेक्स के नाम पर 6 लाख की धोखाधड़ी, नौकरी का झांसा देकर 78 हजार ऐंठे

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में ठगी के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। एक मामले …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?