Breaking News

IND vs ENG 5th Test 2025: जो रूट ने उड़ाई भारत की नींद, मोर्ने मोर्केल बोले – उसे आउट कर सुकून मिला

ओवल टेस्ट में रोमांच चरम पर है। भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला अपने अंतिम दिन में बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। भारत जहां जीत से 35 रन दूर है, वहीं इंग्लैंड को सिर्फ 4 विकेट बचाने हैं।

इंग्लैंड की दूसरी पारी में दो धुरंधर बल्लेबाज – जो रूट और हैरी ब्रूक – ने जबरदस्त बैटिंग की। दोनों ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 195 रन की साझेदारी की, जिससे भारत की जीत की राह कठिन हो गई। जो रूट ने 152 गेंदों में 12 चौकों की मदद से 105 रन बनाए हैरी ब्रूक ने 111 रनों की शानदार पारी खेली। इन दोनों बल्लेबाजों ने इंग्लैंड को 374 रन के मुश्किल लक्ष्य की ओर मजबूती से बढ़ाया।

भारतीय गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा: “जो रूट ने हमारी रातों की नींद उड़ा दी थी। मैं खुश हूं कि आखिरकार हमने उन्हें आउट कर दिया।”

मोर्केल के मुताबिक, जो रूट ने पूरी सीरीज में भारत को बहुत परेशान किया और वो एक क्लासिक टेस्ट बल्लेबाज हैं। रूट इस सीरीज में लगातार तीसरे टेस्ट में शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं और अब भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट शतक (13) लगाने का रिकॉर्ड भी उनके नाम है।

About Hussain

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?