Breaking News
israel hits iran

Israel-Iran Conflict: इजरायल ने ईरान के रक्षा मंत्रालय मुख्यालय पर किया हमला, 150 से अधिक ठिकानों को बनाया निशाना

तेहरान/यरुशलम – पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष ने खतरनाक मोड़ ले लिया है। दोनों देश एक-दूसरे के सामरिक और रणनीतिक ठिकानों को निशाना बना रहे हैं। ताजा घटनाक्रम में, इजरायल ने तेहरान स्थित ईरानी रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय पर मिसाइल हमला कर उसे बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया है।

इजरायली सेना का दावा – परमाणु परियोजनाओं से जुड़ी साइटों पर हमला

इजरायल डिफेंस फोर्स (IDF) ने बयान में बताया कि उन्होंने तेहरान और उसके आसपास स्थित उन ठिकानों को निशाना बनाया है, जो कथित तौर पर ईरान की परमाणु हथियार परियोजना से संबंधित हैं। इजरायल का कहना है कि यह कार्रवाई देश की राष्ट्रीय सुरक्षा और अस्तित्व की रक्षा के लिए जरूरी थी।

ऑयल डिपो और रिफाइनरी भी बने निशाना

ईरान की समाचार एजेंसी IRNA के अनुसार, इजरायल ने तेहरान और बुशहर जैसे शहरों में स्थित ऑयल डिपो और गैस रिफाइनरियों समेत 150 से अधिक ठिकानों पर हमले किए हैं। इन हमलों में अब तक 130 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें 9 परमाणु वैज्ञानिक और कई वरिष्ठ सैन्य अधिकारी भी शामिल हैं। घायलों की संख्या 300 से ज्यादा बताई जा रही है।

‘तेहरान अब सुरक्षित नहीं’ – इजरायल का सख्त संदेश

इजरायली रक्षा मंत्री ने पहले ही चेतावनी दी थी कि यदि ईरान ने हमले बंद नहीं किए, तो “तेहरान जल जाएगा।” अब IDF के प्रवक्ता ने इस चेतावनी को और कठोर शब्दों में दोहराते हुए कहा है कि

“तेहरान अब एक सुरक्षित शहर नहीं रहा। हमारी वायुसेना को रोकने की ईरानी कोशिशें नाकाम हो चुकी हैं।”

लगातार तेज हो रहा है संघर्ष

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि इस टकराव को अब नहीं रोका गया, तो यह क्षेत्रीय युद्ध में बदल सकता है, जिसका असर पूरी दुनिया पर पड़ेगा। फिलहाल, दोनों देशों की सेनाएं पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं और हालात हर घंटे बदल रहे हैं।

About Chandni Khan

Check Also

homuz

ईरान ने होरमुज जलडमरूमध्य में बारूदी सुरंगें बिछाने की तैयारी की: अमेरिकी सूत्र

वॉशिंगटन:ईरान ने जून महीने में फारस की खाड़ी में अपने जहाजों पर समुद्री बारूदी सुरंगें …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?