Breaking News

MP Winter Session: कांग्रेस विधायकों का अनोखा प्रदर्शन, कहा- हम नहीं लेंगे तनख्वाह

मध्य प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन कांग्रेस विधायकों ने अनोखा प्रदर्शन किया। वे विधानसभा में टोंटी लेकर पहुंचे और जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की।

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि कांग्रेस विधायकों के क्षेत्रों में विकास कार्य नहीं हो रहे हैं और उनके प्रस्तावों को स्वीकृति नहीं मिल रही है। इसके विरोध स्वरूप सभी कांग्रेस विधायक ने तय किया है कि वे अपनी तनख्वाह नहीं लेंगे और वेतन वापस करने का प्रस्ताव विधानसभा में रखा।

उमंग सिंघार ने जल जीवन मिशन योजना पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार ने जो वादा किया था कि घर-घर पानी मिलेगा, उसमें नलों से केवल हवा आ रही है, पानी नहीं। उन्होंने कहा कि इस योजना में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है, और 40 फीसदी कमीशन का खेल चल रहा है।

इस पर बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस के समय कोई काम नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि पहले महिलाओं को पानी लेने के लिए पांच-पांच किलोमीटर जाना पड़ता था, अब सरकार घर-घर पानी पहुंचा रही है।

About admin

Check Also

हरियाणा में बड़ा एक्शन: 590 करोड़ घोटाले में दो IAS अधिकारी सस्पेंड

हरियाणा सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए दो वरिष्ठ IAS अधिकारियों को …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?