Breaking News

NCR में प्रदूषण के कारण लागू हुआ ग्रैप 3, BS-3 पेट्रोल और बीएस-4 डीजल वाहनों की रफ्तार रुकेगी

एनसीआर में प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए ग्रेडेड एक्शन रिस्पांस प्लान (ग्रैप) के स्टेज 3 को लागू कर दिया गया है। इस चरण में बीएस-3 पेट्रोल और बीएस-4 डीजल वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई जाएगी। साथ ही, सड़क निर्माण, बिल्डर प्रोजेक्ट्स और अन्य निर्माण कार्यों पर भी पूरी तरह से रोक लग जाएगी।

ग्रैप 3 के लागू होते ही केवल एयरपोर्ट, अस्पताल, एलिवेटेड रोड और एसटीपी प्लांट जैसी अति आवश्यक परियोजनाओं को छोड़कर अन्य सभी जगहों पर निर्माण कार्य बंद कर दिए जाएंगे। इसके अलावा, दिल्ली में प्रदूषण स्तर के 400 तक पहुंचने पर प्राइमरी से कक्षा 5 तक के स्कूलों को बंद कर दिया गया है और उन्हें ऑनलाइन क्लासेस चलाने का आदेश दिया गया है।

गाजियाबाद और नोएडा का AQI भी 300 के पार पहुँच गया है, लेकिन यहां स्कूलों को अभी बंद नहीं किया गया है। हालाँकि, बाहरी गतिविधियाँ रोक दी गई हैं। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में स्थिति और बिगड़ने की संभावना जताई है, क्योंकि पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद मैदान में तापमान गिरने और हवा की गति धीमी होने से प्रदूषण बढ़ रहा है।

About admin

Check Also

सांगानेर की रंगाई-छपाई इकाइयों पर प्रदूषण नियंत्रण, द्रव्यवती नदी में दूषित पानी छोड़ा तो होगी कार्रवाई

जयपुर: सांगानेर में रंगाई-छपाई की फैक्टरियों से निकलने वाले दूषित पानी को लेकर राजस्थान सरकार …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?