Breaking News

SBI भर्ती 2024: इंजीनियरों के लिए एसबीआई में नौकरी पाने का मौका, कई पदों पर वैकेंसी

SBI Vacancy: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर आया है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने असिस्टेंट मैनेजर के कई पदों पर भर्ती निकाली है, जिसमें इंजीनियरिंग बैकग्राउंड वाले युवाओं के लिए भी पद हैं। जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं और सभी आवश्यक योग्यताएं रखते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 12 दिसंबर, 2024 तय की गई है।

SBI भर्ती के लिए पदों की जानकारी:

इस भर्ती में कुल 169 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें असिस्टेंट मैनेजर (इंजीनियर-सिविल) के 42 पद, असिस्टेंट मैनेजर (इंजीनियर-इलेक्ट्रिकल) के 25 पद, असिस्टेंट मैनेजर (इंजीनियर-सिविल) के 1 पद और असिस्टेंट मैनेजर (इंजीनियर-फायर) के 101 पद शामिल हैं।

योग्यता:

असिस्टेंट मैनेजर (इंजीनियर-सिविल) के पद के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए और साथ ही 2 साल का कार्य अनुभव भी होना चाहिए। अन्य पदों के लिए अलग-अलग योग्यताएं आवश्यक हैं। इस भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी के लिए उम्मीदवार नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

चयन प्रक्रिया:

इन पदों के लिए चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। असिस्टेंट मैनेजर (इंजीनियर-फायर) के पद के लिए चयन प्रक्रिया थोड़ी अलग है, इसमें उम्मीदवारों का चयन सीधे शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

About admin

Check Also

विदेश में पढ़ाई का सपना देखने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर है। भारत सरकार की ओर से हर साल 125 स्कॉलरशिप दी जाती हैं, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों को विदेश में उच्च शिक्षा का मौका मिल सके। यह स्कॉलरशिप खासतौर पर उन छात्रों के लिए है जो पढ़ाई में अच्छे हैं लेकिन आर्थिक कारणों की वजह से विदेश नहीं जा पाते। 👉 क्या है यह स्कॉलरशिप? इस योजना को National Overseas Scholarship (NOS) कहा जाता है, जिसे सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय संचालित करता है। 📌 कौन कर सकता है आवेदन? कम से कम 60% अंक जरूरी उम्र 35 साल से कम परिवार की सालाना आय ₹8 लाख से कम SC, ST, Nomadic Tribes और अन्य पिछड़े वर्ग के छात्र पात्र 📌 क्या-क्या मिलेगा? पूरी ट्यूशन फीस रहने के लिए सालाना भत्ता यात्रा खर्च (हवाई टिकट) वीजा और मेडिकल खर्च 👉 यानी छात्रों को लगभग पूरा खर्च सरकार उठाती है, जिससे वे बिना आर्थिक दबाव के पढ़ाई कर सकें। 📌 कैसे करें आवेदन? आधिकारिक वेबसाइट: nosmsje.gov.in ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे 📌 सीटों का बंटवारा कुल 125 स्कॉलरशिप 115 SC छात्रों के लिए 30% सीटें महिलाओं के लिए रिजर्व 👉 निष्कर्ष: अगर आप विदेश में पढ़ाई करना चाहते हैं लेकिन पैसे की समस्या है, तो यह स्कॉलरशिप आपके लिए बड़ा मौका साबित हो सकती है।

विदेश में पढ़ाई का सपना देखने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर है। भारत सरकार …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?