Breaking News

UEFA चैंपियंस लीग: 12 साल बाद रियाल मैड्रिड को सबसे बड़ी हार, आर्सेनल और इंटर मिलान ने दिखाई दम

रियाल मैड्रिड बनाम आर्सेनल मुकाबला

यूएफा चैंपियंस लीग 2025 के क्वार्टरफाइनल के पहले लेग में आर्सेनल ने शानदार खेल दिखाते हुए मौजूदा चैंपियन रियाल मैड्रिड को 3-0 से हरा दिया। रियाल मैड्रिड को नॉकआउट स्टेज में 2012-13 के बाद पहली बार इतनी बड़ी हार मिली है। इससे पहले डोर्टमंड ने 2013 में सेमीफाइनल में उसे 4-1 से हराया था।

अब रियाल मैड्रिड को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए दूसरे लेग में बड़ी जीत दर्ज करनी होगी। इस सीजन में रियाल मैड्रिड की यह पांचवीं हार है, जो पिछले 24 साल में पहली बार हुआ है।

डिक्लेन राइस बने हीरो

आर्सेनल के लिए डिक्लेन राइस ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 58वें और 70वें मिनट में दो गोल कर टीम को 2-0 की बढ़त दिलाई। खास बात यह रही कि राइस ने अपने करियर के 339वें मैच में पहली बार फ्री किक से गोल किया।

इसके बाद 75वें मिनट में मिकेल मेरिनो ने गोल कर आर्सेनल को 3-0 से मजबूत बढ़त दिलाई।


बायर्न म्यूनिख बनाम इंटर मिलान मुकाबला

दूसरे क्वार्टरफाइनल मुकाबले में इंटर मिलान ने बायर्न म्यूनिख को 2-1 से हरा दिया। इस जीत के साथ इंटर मिलान ने बायर्न म्यूनिख के 22 मैचों से चले आ रहे अजेय सफर को भी खत्म कर दिया। अप्रैल 2021 के बाद यह पहली बार है जब बायर्न म्यूनिख को उसके घरेलू मैदान पर किसी टीम ने हराया है।

फ्राटेसी ने दिलाई जीत

इंटर मिलान के लिए पहला गोल 38वें मिनट में लाटारो मार्टिनेज ने किया। इसके बाद 85वें मिनट में थॉमस मूलर ने बायर्न के लिए बराबरी का गोल दागा। लेकिन मैच के 88वें मिनट में डेविडे फ्राटेसी ने गोल कर इंटर मिलान को 2-1 से रोमांचक जीत दिलाई।

About admin

Check Also

IPL में मिला था देश छोड़ने और नागरिकता बदलने का ऑफर, राशिद खान का शॉकिंग खुलासा https://www.aajtak.in/sports/cricket/story/rashid-khan-shocking-revelation-offer-change-citizenship-during-ipl-aksp-dskc-2527860-2026-04-19

अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान ने एक बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा किया है। …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?