Breaking News

झज्जर: शादी समारोह में डीजे पर कहासुनी के बाद युवक की गोली मारकर हत्या

झज्जर जिले के गांव मांगावास में एक शादी समारोह में डीजे पर कहासुनी के बाद युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद युवक को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, गांव मांगावास में शिल्लु के बेटे की शादी के दौरान डीजे पर कहासुनी हो गई। इस दौरान सचिन (28) और सौरभ नाम के दो युवक कार्यक्रम में शामिल थे। गांव मांगावास निवासी संजय से डीजे पर बहस हुई, जिसके बाद सचिन और सौरभ वहां से चले गए और दलबीर चाचा की डेयरी पर बैठ गए। कुछ देर बाद संजय अपने 5-6 साथियों के साथ डेयरी पर पहुंचा और वहां गाली-गलौच शुरू कर दी। फिर उसने दुनाली से सचिन पर गोली चला दी, जो उसकी छाती में लग गई।

सचिन की छाती में गोली लगने से उसकी मौत हो गई। आरोपी संजय और उसके साथी बिना नंबर की स्कॉर्पियो गाड़ी में फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए रोहतक के पीजीआई एमएस भेजा गया है।

About admin

Check Also

यूपी राजनीति में बृजभूषण शरण सिंह बन सकते हैं ‘किंगमेकर’, क्या बदलेंगे समीकरण?

उत्तर प्रदेश की कर्नलगंज सीट पर राजनीति हमेशा से दिलचस्प रही है। यहां दो बड़े …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?