Breaking News

सचिन पायलट ने CM को लिखा पत्र, बीसलपुर ओवरफ्लो पानी के लिए की बड़ी मांग

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और टोंक विधायक सचिन पायलट ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर बीसलपुर बांध के ओवरफ्लो पानी को टोरड़ी सागर और घारेड़ा सागर में डलवाने की मांग की है।

पायलट ने कहा कि बीसलपुर बांध का पानी व्यर्थ बह रहा है, इसलिए नहर बनाकर इसे टोरड़ी सागर और घारेड़ा सागर में डलवाया जाए। इससे क्षेत्र की उपजाऊ जमीन की सिंचाई के लिए किसानों को पर्याप्त पानी मिलेगा। यह लंबे समय से किसानों की मुख्य मांग रही है।

अन्य मांगें

  • टोंक में नहरों का विस्तार किया जाए।

  • टोंक को रेल नेटवर्क से जोड़ने के लिए पहले स्वीकृत रेल परियोजना को तेजी से पूरा किया जाए।

  • टोंक शहर का सुनियोजित और आधुनिक विकास सुनिश्चित करने के लिए नगर विकास न्यास स्थापित किया जाए।

  • युवाओं के लिए राजकीय कृषि महाविद्यालय खोला जाए।

बजट में शामिल करने की मांग

सचिन पायलट ने सरकार से बजट प्रस्तावों में विकास कार्यों को शामिल करने का अनुरोध किया है, जिसमें शामिल हैं:

  • मिसिंग लिंक और नॉन पेचेबल सड़कों का विकास।

  • राजकीय विद्यालयों का क्रमोन्नयन और नए विषय शुरू करना।

  • राजकीय स्वास्थ्य केंद्रों का क्रमोन्नयन और नए स्वास्थ्य केंद्र खोलना।

  • टोंक के एनीकट्स की मरम्मत और सुदृढ़ीकरण

सचिन पायलट का उद्देश्य टोंक के कृषि, शिक्षा और बुनियादी ढांचे के विकास को सुनिश्चित करना है।

About admin

Check Also

जस्टिस को फोन मामले में आज फिर सुनवाई:हाईकोर्ट में पेश होंगे भाजपा विधायक संजय पाठक; गलती से डायल दलील पर कोर्ट सख्त

जस्टिस को फोन करने के मामले में आज फिर सुनवाई हाईकोर्ट में पेश होंगे भाजपा …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?