Breaking News

तहव्वुर राणा के दिल्ली पहुंचने से पहले लाल किला और जामा मस्जिद उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

Bomb Threat in Delhi:
गुरुवार सुबह दिल्ली में उस समय अफरातफरी मच गई जब लाल किला और जामा मस्जिद को बम से उड़ाने की धमकी मिली। यह धमकी ऐसे वक्त पर आई, जब 26/11 मुंबई हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को अमेरिका से भारत लाया जा रहा है। इस वजह से दिल्ली और देश के अन्य बड़े शहरों में पहले से ही हाई अलर्ट था।

सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आईं

जैसे ही धमकी की खबर मिली, पुलिस, फायर ब्रिगेड, बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमें मौके पर पहुंच गईं। इलाके को घेरकर सघन तलाशी अभियान चलाया गया। एक घंटे की छानबीन के बाद कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली और पुलिस ने इसे फर्जी कॉल (हॉक्स कॉल) घोषित कर दिया।

तहव्वुर राणा की भारत वापसी से जुड़ी थी सतर्कता

मुंबई हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को अमेरिका से प्रत्यर्पित कर भारत लाया जा रहा है। एनआईए की टीम उसे एयरपोर्ट पर लेने के लिए तैयार थी। इस वजह से दिल्ली के जेएलएन स्टेडियम मेट्रो स्टेशन का एक गेट भी बंद कर दिया गया था और सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी।

फर्जी कॉल ने बढ़ाई चिंता

फायर डिपार्टमेंट को सुबह 9:03 बजे सूचना मिली थी कि लाल किले और जामा मस्जिद में बम है। सूचना मिलते ही सभी सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं। पर्यटकों को तुरंत सुरक्षित बाहर निकाला गया और पूरे इलाके की गहन जांच की गई।

जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिलने के बाद पुलिस ने आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि यह एक झूठी सूचना थी। अब साइबर सेल इस कॉल करने वाले की पहचान करने में जुट गई है।

देश की सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि देश की सुरक्षा एजेंसियां कितनी सतर्क हैं। भले ही धमकी झूठी निकली, लेकिन सुरक्षा बलों ने पूरी मुस्तैदी से हालात को संभाला और किसी भी खतरे को टालने में कामयाब रहे। फिलहाल पुलिस धमकी देने वाले शख्स का पता लगाने में लगी है।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?