Breaking News

दिल्ली के पूर्व मंत्री कैलाश गहलोत BJP में शामिल, बताया क्यों छोड़ी AAP

कैलाश गहलोत ने आम आदमी पार्टी (AAP) से इस्तीफा देने के एक दिन बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए। गहलोत ने अपने इस्तीफे में आरोप लगाया कि AAP और अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में पार्टी ने अपनी नीतियों से समझौता किया है।

कैलाश गहलोत का बयान

BJP में शामिल होने के बाद कैलाश गहलोत ने कहा, “कुछ लोग सोच रहे होंगे कि मैंने यह फैसला किसी दबाव में लिया है, लेकिन मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि यह मेरा अपना फैसला है। यह सब झूठ है कि मैंने ED और CBI के दबाव में यह कदम उठाया।”

गहलोत ने कहा, “AAP में शामिल होने का मकसद दिल्ली के लोगों की सेवा करना था, लेकिन अब पार्टी के अंदर वही मूल्यों से समझौता किया जा रहा है जिनके लिए हम जुड़े थे। हम आम आदमी के लिए काम करने आए थे, लेकिन अब ‘आम आदमी’ को ‘खास’ बना दिया गया है।”

कैलाश गहलोत कौन हैं?

कैलाश गहलोत का जन्म 11 मार्च, 1974 को दिल्ली में हुआ था। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री वेंकटेश्वर कॉलेज से स्नातक किया और बाद में कानून में परास्नातक की डिग्री हासिल की। वे हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के वकील रहे हैं। गहलोत ने 2015 और 2020 में नजफगढ़ से विधानसभा चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। उनके पास दिल्ली सरकार में परिवहन, गृह, सूचना प्रौद्योगिकी, महिला और बाल विकास जैसे अहम विभाग थे।

गहलोत का इस्तीफा और बीजेपी में शामिल होना दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक हलचल का कारण बना है।

About admin

Check Also

यूपी राजनीति में बृजभूषण शरण सिंह बन सकते हैं ‘किंगमेकर’, क्या बदलेंगे समीकरण?

उत्तर प्रदेश की कर्नलगंज सीट पर राजनीति हमेशा से दिलचस्प रही है। यहां दो बड़े …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?