Breaking News

MLS लीग: मेसी और सेगोविया ने इंटर मियामी को हार से बचाया

लियोनल मेसी और टेलास्को सेगोविया की शानदार खेल की बदौलत इंटर मियामी ने न्यूयॉर्क सिटी के खिलाफ MLS लीग मुकाबले को 2-2 से ड्रॉ कर लिया। न्यूयॉर्क सिटी की टीम इंजरी टाइम तक 2-1 से आगे थी, लेकिन आखिरी सेकंड में मेसी ने कमाल दिखाया। उन्होंने डिफेंस को चकमा देते हुए सेगोविया को पास दिया, जिन्होंने गोल कर टीम को हार से बचा लिया

मेसी ने बनाया नया रिकॉर्ड

हालांकि इस मैच में मेसी ने कोई गोल नहीं किया, लेकिन उन्होंने MLS इतिहास में सबसे तेज 40 गोल असिस्ट करने वाले खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड बना लिया।

कौन-कौन से खिलाड़ियों ने किए गोल?

  • इंटर मियामी के टॉमस एविलास ने 5वें मिनट में पहला गोल किया।
  • न्यूयॉर्क सिटी के मित्जा (26वें मिनट) और अलांसो मार्टिनेज (55वें मिनट) ने गोल कर 2-1 की बढ़त दिलाई।
  • आखिरी सेकंड में सेगोविया के गोल ने मैच को 2-2 से बराबर कर दिया।

इंटर मियामी की शानदार वापसी

इंटर मियामी ने आखिरी पलों में बेहतरीन खेल दिखाया और मेसी के शानदार असिस्ट की बदौलत हार से बच गया।

About admin

Check Also

IPL में मिला था देश छोड़ने और नागरिकता बदलने का ऑफर, राशिद खान का शॉकिंग खुलासा https://www.aajtak.in/sports/cricket/story/rashid-khan-shocking-revelation-offer-change-citizenship-during-ipl-aksp-dskc-2527860-2026-04-19

अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान ने एक बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा किया है। …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?