Breaking News

तिलक समारोह के दौरान मैरियट होटल से लाखों के जेवरात चोरी, CCTV से हुआ खुलासा

गोरखपुर में शादियों के मौसम के साथ ही चोरी की घटनाएं भी शुरू हो गई हैं। ऐसा ही एक मामला फाइव स्टार होटल मैरियट से सामने आया है। यहां तिलक समारोह के दौरान एक कमरे से लाखों के हीरे और सोने के जेवरात चोरी हो गए।

होटल कर्मचारी की लापरवाही से हुई चोरी

बताया गया कि एक युवक ने खुद को होटल का मेहमान बताकर कमरे में आईकार्ड छूटने का बहाना बनाया। होटल स्टाफ ने बिना किसी जांच के उसे कमरे में जाने दिया। युवक ने इस दौरान जेवरात चोरी किए और आसानी से होटल से निकल गया।

कमरा नंबर 1011 से चोरी

शाहपुर थानाक्षेत्र के बशारतपुर निवासी अनूप बंका ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 16 नवंबर को उनके भतीजे का तिलक समारोह होटल मैरियट में हुआ था। इसके लिए 20 कमरे बुक किए गए थे। इसी दौरान कमरे नंबर 1011 से हीरे का सेट, सोने की चेन, हार, अंगूठी और चूड़ियां चोरी हो गईं।

फोन कॉल से शक

अनूप ने यह भी बताया कि घटना से पहले कमरे के लैंडलाइन से उनकी पत्नी को फोन आया था। फोन करने वाले ने खुद को होटल स्टाफ बताते हुए पूछा कि कमरा किसके नाम से बुक है। पूरा परिवार समारोह में व्यस्त था, और इसी दौरान चोरी हो गई।

CCTV फुटेज से खुलासा

गहने गायब होने के बाद जब होटल के CCTV फुटेज चेक किए गए, तो चोरी की घटना का पता चला।

पुलिस जांच जारी

SP सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि रामगढ़ताल थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपित को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।

About admin

Check Also

यूपी राजनीति में बृजभूषण शरण सिंह बन सकते हैं ‘किंगमेकर’, क्या बदलेंगे समीकरण?

उत्तर प्रदेश की कर्नलगंज सीट पर राजनीति हमेशा से दिलचस्प रही है। यहां दो बड़े …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?