Related Articles
दुनिया में कई तरह के पेड़ होते हैं, जिनमें से कुछ बहुत खतरनाक भी होते हैं। इन पेड़ों में से एक है मैंशीनील पेड़, जिसे दुनिया का सबसे जहरीला पेड़ माना जाता है। यह पेड़ फ्लोरिडा और कैरेबियन तट पर पाया जाता है।
जहरीला रस और खतरनाक फल
मैंशीनील पेड़ का रस बहुत जहरीला होता है। अगर इस रस को छू लिया जाए, तो त्वचा पर छाले पड़ सकते हैं। इसके अलावा, अगर यह रस आंखों में चला जाए तो आंखों की रोशनी जा सकती है। अगर इस पेड़ की लकड़ी को जलाया जाए, तो इसके धुएं से भी आंखों की रोशनी जा सकती है।
फल का एक टुकड़ा भी जानलेवा
मैंशीनील पेड़ पर सेब जैसा दिखने वाला फल लगता है। हालांकि यह फल बेहद जहरीला होता है। इसके एक टुकड़े का सेवन करने से अगर तुरंत इलाज न मिले, तो व्यक्ति की मौत भी हो सकती है। इस पेड़ के आसपास हमेशा चेतावनी के बोर्ड लगे होते हैं, ताकि लोग इससे दूर रहें।