Breaking News

खुशखबरी: मध्यप्रदेश में 15,000 शिक्षकों को स्थायी करने की प्रक्रिया शुरू

मध्यप्रदेश में 15,000 शिक्षकों को स्थायी (परमानेंट) बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

मध्यप्रदेश के शिक्षकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। अक्टूबर 2021 में भर्ती किए गए 15,000 शिक्षकों को अब नियमित (परमानेंट) करने की तैयारी शुरू हो गई है। इस प्रक्रिया के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने एक कमेटी बनाई है, जो जल्द ही इन शिक्षकों को स्थायी बनाएगी।

क्या है प्रक्रिया?
शिक्षकों को स्थायी करने के लिए जिला स्तर पर भी एक कमेटी बनाई जाएगी। इस कमेटी में जिला शिक्षा अधिकारी, सहायक संचालक और एक हाई स्कूल के प्राचार्य शामिल होंगे।

3 साल बाद मिली खुशखबरी
साल 2021 में भर्ती किए गए शिक्षक लगभग 3 साल तक प्रोविजन पीरियड में थे। अब जाकर इन शिक्षकों के नियमितकरण की प्रक्रिया शुरू हुई है। सभी शिक्षकों को निर्धारित फार्म में अपनी परिवीक्षा अवधि समाप्त करने का आवेदन देना होगा।

नियम

  • संकुल प्राचार्य शिक्षकों के दस्तावेजों की जांच करेंगे।
  • परिवीक्षा अवधि के दौरान शिक्षक का प्रदर्शन देखा जाएगा।
  • शिक्षकों द्वारा ली गई लंबी छुट्टियों की भी जांच की जाएगी।
  • शिक्षक के खिलाफ न्यायालय में लंबित मामले की भी जांच होगी।
  • ट्रांसफर हुए शिक्षकों के दस्तावेज़ भी देखे जाएंगे।

About admin

Check Also

सनातन पर स्टालिन के बयान से भड़के भाजपा विधायक पाठक:एसपी को पत्र लिखकर एफआईआर की मांग; सनातन खत्म होना चाहिए बयान पर है विवाद

सनातन पर स्टालिन के बयान से भड़के भाजपा विधायक पाठक एसपी को पत्र लिखकर FIR …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?