Breaking News

ऑनलाइन गेमिंग में पैसा गंवाने के बाद रीट की तैयारी कर रहे युवक ने की एटीएम लूट की कोशिश

सीकर। ऑनलाइन गेमिंग में डेढ़ लाख रुपए गंवाने के बाद एक युवक ने एटीएम लूटने का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने मौके पर ही पकड़ लिया। घटना सीकर के उद्योग नगर इलाके में हुई, जहां एटीएम के कंट्रोल रूम से सूचना मिलने पर पुलिस केवल पांच मिनट में मौके पर पहुंची और आरोपी को एटीएम बूथ के अंदर से गिरफ्तार कर लिया।

एटीएम लूटने की कोशिश
उद्योग नगर थाने के सहायक उप निरीक्षक बीरबल सिंह ने बताया कि रात करीब 12:40 बजे बैंगलुरु स्थित कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि राधाकिशनपुरा स्थित त्रिमूर्ति बालाजी मंदिर के पास बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम को तोड़ने की कोशिश की जा रही है। सूचना मिलते ही हेड कांस्टेबल बीरमाराम की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शटर खोला और एटीएम के अंदर से आरोपी मनोज कुमार (23) को पकड़ लिया।

रीट की तैयारी के साथ ऑनलाइन गेमिंग का शौक
मनोज कुमार नागौर जिले के तंवरा गांव का निवासी है और सीकर में किराए के कमरे में रहकर रीट परीक्षा की तैयारी कर रहा था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे ऑनलाइन गेमिंग की लत लग गई थी। दोस्तों से उधार लेकर उसने गेमिंग में डेढ़ लाख रुपए गंवा दिए, जिसके बाद आर्थिक तंगी के कारण उसने एटीएम लूटने की योजना बनाई। पुलिस ने उसके पास से पेचकस, सरिया और एटीएम तोड़ने के अन्य औजार भी बरामद किए।

About admin

Check Also

कवर्धा: स्लम स्वास्थ्य योजना में लापरवाही, तत्कालीन प्रभारी CMO नरेश वर्मा पर FIR के निर्देश

छत्तीसगढ़ के कवर्धा नगर पालिका में मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना से जुड़े मामले में …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?